धमतरी: उर्वरकों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 120 बोरी यूरिया जब्त, एक लाइसेंस किया गया निरस्त
किसानों को समय पर खाद-उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि धमतरी द्वारा विकाशखण्ड स्तर पर नियुक्त निरीक्षण दलों ने विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।