महिदपुर: झुटावद में ढोल-नगाड़ों के साथ भूतों की टोली संग निकली शिव बारात, झांकियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
भूतों की लेके टोली, भगवान शिवजी की बारात, बैल पर होकर सवार, सज रहे भोले बाबा, निराले दुल्हे में..'जब बुधवार को झुटावद कस्बे में भोलेनाथ अपनी बरात लेकर निकले तो हर श्रद्धालु उत्साहित नजर आया। शिव की मोहक छवि देख कई निहाल तो कई श्रद्धालु भावुक हो गए। शिव बरात का यह खूबसूरत नजारा श्री रणजीत हनुमान झंडा सेवा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में देखने को मिला