मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Meerut, Meerut | Feb 26, 2024 एक युवक की फाजलपुर फाटक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया।पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टय ट्रेन से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।