मेरठ: आईजी ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, आईजी ने बचाई जान।
Meerut, Meerut | Feb 25, 2024 सिविल लाइन पुलिस की फटकार और कार्यशाली से नाराज एक व्यक्ति ने आईजी ऑफिस के बाहर ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान अपने आवास से बाहर निकल रहे आईजी की नजर व्यक्ति पर पड़ गई और उन्होंने ऐन मौके पर उसे बचा लिया। और अस्पताल भेजा, फिलहाल मामले में छानबीन शुरू की गई है।