मेरठ: जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटियों ने एक वर्ष से लंबित मूलभूत सुविधाएं ना मिलने पर आवास विकास परिषद का फूंका पुतला
Meerut, Meerut | Feb 26, 2024 जागृति विहार एक्सटेंशन के आवंटियों ने एक वर्ष से लंबित मूलभूत सुविधाएँ न मिलने पर आवास विकास परिषद मेरठ का पुतला दहन किया है। आवंटी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि किसानों व विभाग के समझौते के एक वर्ष पश्चात भी विभाग अपने विकास कार्य पूर्ण नहीं कर पाया है जबकि आवंटियों द्वारा आवास विकास कार्यालय के सैंकड़ों चक्कर लगाने पर भी विभागीय अधिकारी नहीं सुनवाई कर रहे हैं।