लहरपुर: लहरपुर क्षेत्र के ग्राम केशरी गंज बाजार में भारी वाहनों के चलते लगा लंबा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी, लोग हुए परेशान
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम केशरी गंज बाजार से होकर गुजरने वाले भारी ट्रकों के चलते लंबा एक बार फिर जाम लग गया और जाम में एंबुलेंस के साथ साथ भारी संख्या में वाहन चालक भी जाम में फंस गए। दिलचस्प बात यह है कि जाम स्थल पर ही केशरी गंज पुलिस चौकी है परंतु रोज लगने वाले इस जाम को लेकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी केवल जाम का तमाशा देखते हैं।