मोहनलालगंज: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार इलाज कराने गया था
लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अभिषेक अपनी बीमार मां का इलाज कराने गोमतीनगर स्थित अस्पताल में था। घर पर ताला बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी व बक्सों को खंगाल डाला।