चन्द्रपुरा: चन्द्रपुरा में भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा निकाली गई, मौसी बाड़ी में हुई स्थापना
चंद्रपुरा में भगवान जगरनाथ मन्दिर से विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ ही रथ को सैकड़ो श्रद्धालुओं ने खींच कर पूरा चंद्रपुरा का भ्रामन कराने के पश्चात निमियामोड़ में गुरुवार को 8 बजे स्थापित किया गया। इस दौरान जयकारा लगाया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान जगन्नाथ की रथ खींचने को लेकर लोग कतारबध तरीके से लंबी लाइन से रथ को खींचने का कार्य किए हैं। --