कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव में पुलिस वर्दी में चौकीदार ने बार बालाओं के साथ किया डांस, आयोजन पर FIR दर्ज
Kahara, Saharsa | Nov 20, 2024 महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बार बालाओं के साथ डांस करते चौकीदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो मे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बार बाला स्टेज पर डांस कर रही है और महिषी थाना के चौकीदार दोनों डांसर के बीच पुलिस वर्दी में बैठकर डांस कर रहा है। जिसको लेकर वरीय पदाधिकारी ने कार्रवाई की है।