सीतापुर: नजूल की जमीन पर बनी रानी कोठी को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त, कब्जेदार को दी गई थी 15 दिन की नोटिस
नगर कोतवाली क्षेत्र के रानी कोठी को प्रशासन की टीम के द्वारा कब्जा मुक्त मंगलवार को कर लिया गया है बताया जा रहा है कि नजूल की जमीन पर बनी रानी कोठी जिसकी अनुमानित लागत कई सौ करोड़ लगाई गई है इस जमीन पर और रानी कोठी पर अवैध कब्जे दारो के द्वारा वर्षों से कब्जा किया गया था 15 दिन की नोटिस प्रशासन के द्वारा देने के बाद प्रशासन ने कब्जा मुक्त भूमि कराई है।