उज्जैन शहर: दादू आश्रम के ज्ञानदास महाराज की मुश्किलें बढ़ीं, महिला के चैट वायरल; बलात्कार का आरोप, बोली- पाप झेल रही
उज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज फिर विवादों में घिर गए हैं। आश्रम में रहने वाली जिस महिला ने रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे, अब उसके और बाबा के बीच कथित वॉट्सएप चैट, लाठी से पिटाई का वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही हैं।