साहबी बैराज (मसानी) में बढ़ते प्रदूषण और नगर परिषद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों से छोड़े जा रहे दूषित पानी की समस्या अब हरियाणा विधानसभा की नजर में आ गई है। विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण विषयक समिति ने इस गंभौर मुद्दे पर जांच का निर्णय लिया है और आगामी 24 अक्तूबर को रेवाड़ी नगरपालिका क्षेत्र और साहबी बैराज का निरीक्षण करेगी।