बरेली: मिशन शक्ति में बड़ा कदम! भोजीपुरा थाने में खुला ‘वात्सल्य केंद्र’, अब घर-घर के झगड़े होंगे सुलझे
बरेली में महिला सुरक्षा और पारिवारिक विवादों के समाधान को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आज भोजीपुरा थाने में वात्सल्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शिवम और क्षेत्राधिकारी हाईवे की मौजूदगी में परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के साथ गोष्ठी भी आयोजित की गई।