गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के पत्थरकट्टी–भोजपुरी की पीढ़िया पेंटिंग को मिला GI टैग,मिली पहचान
बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और हस्तशिल्प विरासत की दिशा में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक और बिहार सरकार के साझा प्रयासों से राज्य के तीन पारंपरिक उत्पादों को GI टैग प्रदान किया गया है।इसमें नालंदा के प्रसिद्ध बावन बूटी साड़ी और फैब्रिक,गया का ऐतिहासिक पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट और भोजपुर की पारंपरिक पीढ़िया पेंटिंग शामिल है।