जगदीशपुर: भागलपुर में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, 'अपराध और अपराधीकरण को जड़ से उखाड़ फेंकने आया हूं'
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराध और अपराधीकरण के खिलाफ सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है और इस मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार के 14 करोड़ लोगों को सुरक्षित और समृद्ध बनाना है।