इंदौर: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज
सामान्य प्रेक्षक और कलेक्टर ने नेहरू स्टेडियम का दौरा किया मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था
Indore, Indore | May 10, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी अंतिम चरणों में पहुंच गई है,नेहरू स्टेडियम से मतदान दलों को सामग्री का वितरण 12 मई को किया जाएगा इसके बाद 13 मई को मतदान संपन्न होने के बाद उस सामग्री को यहीं जमा किया जाएगा,इसको लेकर नेहरू स्टेडियम में ख़ास व्यवस्था की है मतदान दल को गर्मी की वजह से किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसको लेकर भी ख़ास इंतजाम किये।