हाथरस: पारिवारिक विवाद में युवक ने जहरीली दवा का सेवन किया, अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया
जनपद हाथरस की कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीली दवा का सेवन का लिया। जहरीली दवा के सेवन से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने युवक का उपचार किया । स्वास्थ्य कर्मियों ने युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी।