उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद के सरायमीर कस्बे में 40वाँ जुलूस-ए-मुहर्रम अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को ख़िराज-ए-अकीदत पेश की।
जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर विभिन्न स्थानों से गुज़रा। पूरे मार्ग पर अमन, भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रूप से संचालित किया गया।
स्थानीय लोगों ने जगह-जगह सबील और शर्बत की व्यवस्था कर जुलूस में शामिल लोगों की सेवा की और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
रिपोर्ट: मोहम्मद ज़माम खान
.
.
.
.
#Azamgarh #Saraimeer #Muharram #Juloos #ImamHussain
Fatehabad, Agra | Aug 7, 2026