केतार: केतार में आवारा सांड का आतंक: एक की मौत, वाहन क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने रेस्क्यू की लगाई गुहार
Ketar, Garhwa | Jun 21, 2026 केतार थाना क्षेत्र की परती कुशवानी पंचायत इन दिनों एक आवारा सांड के आतंक से जूझ रही है। पिछले करीब 20 दिनों से यह सांड ग्रामीणों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड लोगों को देखते ही दौड़ाने लगता है और कई बार हमला भी कर चुका है। सबसे दुखद घटना पिछले सप्ताह अछिया गांव में हुई, जहां खेत में लगी मूंग की फसल को बचाने गए शोभनाथ यादव पर सांड ने हम