बिंदकी: मानिकपुर गांव में खेत में रखे भूसे के ढेरों में अज्ञात कारण से लगी आग, लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत का 40 ट्रॉली भूसा जल गया
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के कप्तान सिंह राठौड़ के खेत में प्रभात कुंज आश्रम के समीप बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारण से भूसे के ढ़ेरो में आग लग गई। जिसके चलते हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची और पूरी तरह से आग बुझाया तब तक लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत का 40 ट्रॉली भूसा जल गया।