मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर के सख्त निर्देशों पर बड़ी कार्रवाई,12 लाख की वित्तीय अनियमितता में किसरोली सरपंच दामोदर धाकड़ पद से हटाए
मुरैना में कलेक्टर के सख्त निर्देशों पर ग्राम पंचायत किसरोली के सरपंच दामोदर धाकड़ को पद से पृथक कर दिया गया है। जांच में सीसी खरंजा निर्माण कार्य में करीब 12 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई। आरोप है कि शासकीय राशि से निजी भूमि पर निर्माण कराया गया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को पद से हटा दिया।