शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में दलित युवक से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां देने की की गई शिकायत
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक दलित युवक ने जातिसूचक गालियां देकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। बिजलीपुरा निवासी सरनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक हार्डवेयर दुकान पर हेल्पर का काम करता है और दुकान के गोदाम से सामान निकालने जाता है। आरोप है कि गोदाम मालिक उमैर खान पहले भी उसे जातिसूचक बातें कह चुका था।