बरियातु: टोटी ग्राम मे करमां कार्यक्रम स्थल पर नृत्य करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपिट, मामला दर्ज का जांच में जुटी पुलिस
बारियातू थाना क्षेत्र के टोटी ग्राम मे प्रकृति पर्व करमा कार्यक्रम स्थल पर नृत्य करने को लेकर दो पक्षों में मारपिट हुई l जिसमे एक महिला समेत तीन लोग आंशिक रूप से घायल हो गए l जिनका उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ सुरेंद्र कुमार के द्वारा किया गया l इस संबंध में थाना पुलिस ने कांड संख्या 57/2024 दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गईं हैं l