सुल्तानगंज: शौच के दौरान फिसलकर गंगा में डूबा 15 वर्षीय किशोर, SDRF टीम कर रही है तलाश
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नमामि गंगे घाट के समीप सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां शौच करने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर गंगा नदी में डूबकर लापता हो गया। लापता किशोर की पहचान मुंशीपट्टी गांव निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे अपने चार दोस्तो