सैदपुर: शादी के बाद बेटी की विदाई के कुछ ही घंटों बाद किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत के बाद मचा कोहराम
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित जगदीशपुर गाँव में शनिवार को दोपहर अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से जगदीशपुर गांव निवासी 55 वर्षीय पन्ना लाल पुत्र श्यामलाल की हृदयविदारक मृत्यु हो गई। बिजली गिरने की इस घटना के चलते मांगलिक कार्यक्रम की खुशियों से हँसते-चहकते परिवार में जहाँ हाहाकार मच गया, वहीं समूचे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है।