हरिद्वार: पूर्व राज्यपाल के ओएसडी रहे देवेंद्र प्रधान को बनाया गया बीजेपी अनुसूचित मोर्चे का जिलाध्यक्ष, जगजीतपुर में हुआ स्वागत
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के ओएसडी रहे देवेंद्र प्रधान को बीजेपी अनुसूचित मोर्चे का हरिद्वार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आज शाम को जगजीतपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में उनका स्वागत हुआ। स्वागत के बाद हुई बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई और देवेंद्र प्रधान ने इस अभियान को सफल बनाना, निकाय चुनाव जीत को अपनी प्राथमिकता बताया।