मुशहरी: रेल यात्रियों को लूटने वाले अंतर जिला गिरोह के दो शातिर बदमाशों को नगर थाना पुलिस ने स्टेशन से किया गिरफ्तार
रेलवे स्टेशन पर उतरने वाली यात्रियों का सामान लूटकर भाग निकलने वाले अंतरजिला गिरोह के दो बदमाश को नगर थाने के पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनमें एक अहियापुर के मिठनसराय निवासी विकास कुमार और दूसरा भोजपुर के मोहम्मद इबरान हसन है इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल एक एटीएम कार्ड एवं लूट ले गए एटीएम कार्ड का उपयोग कर खरीदे गए हार्डवेयर के सामान बरामद किए गए।