मुशहरी: खगड़िया के 50 हजार का इनामी बदमाश निशांत अहियापुर से गिरफ्तार
खगड़िया के ₹50 हजार के इनामी बदमाश निशांत कुमार को अहियापुर से गिरफ्तार किया गया है वह अहियापुर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के बगल के मोहल्ले में पहचान छुपा कर रहा था बिहार एसटीएफ और अहियापुर थाने के पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर उसको पकड़ा। फिरौती और रंगदारी के लिए अपहरण की वारदातों को वह अंजाम देता था बिहार एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है