चांपा: बम्हनीडीह नगर में घर पर गिरा पीपल का पेड़, 5 लोग थे घर में, 1 दबा, किया गया रेस्क्यू, मामूली चोट आई, अब मुआवजे की गुहार
जांजगीर-चाम्पा जिले के नगर पंचायत बम्हननीडीह के वार्ड 4 में घर पर पीपल पेड़ गिर गया. इससे गरीब परिवार का आशियाना टूट गया. इस दौरान घर में 5 लोग थे, जहां 1 व्यक्ति दब गया था, जिसे मोहल्ले वालों ने निकाला. उसे मामूली चोट आई है. घर पर पेड़ गिरने के बाद तहसीलदार और नपं अध्यक्ष पहुंचे, फिर गरीब परिवार से मुलाकात की. इस दौरान तहसीलदार ने मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए।