पातेपुर: बलिगांव थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी का प्रयास, पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की है। मंगलवार की शाम 6 बजे किशोर के परिजनों ने बताया कि एक युवक घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर घर से सदस्य के साथ आसपास के लोग जुट गए।