गोपीकांदर: गोपीकांदर प्रखंड सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया
उपायुक्त दुमका के आदेशानुसार साप्ताहिक जनता दरबार शुक्रवार को 10 बजे से गोपीकांदर प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने किया। ग्रामीणों ने अपने अपने जन समस्या को लेकर पहुंचे थे। जिसमें मईया सम्मान योजना, बी पी एल , आपूर्ति, पेंशन आदि को लेकर कुल 12 आवेदन पत्र प्राप्ति हुई है।