ललितपुर: शहर में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर्स, लाइब्रेरी एवं मैरिज गार्डन पर प्रशासन की कार्रवाई
ललितपुर शहर में विद्यार्थियों एवं आम लोगों की सुरक्षा की मांगों को ताक पर रखकर संचालित की जा रहे कोचिंग सेंटर,लाइब्रेरी एवं मैरिज गार्डन के खिलाफ प्रशासन द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई है। उक्त मामले में सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले आधा दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी आदि को बंद किया गया है। साथ ही मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।