मुरैना नगर: मुरैना के कलेक्टर-एसपी के सख्त तेवर,अवैध रेत माफियाओं पर जिलेभर में रातभर चला शिकंजा,तीन ट्रैक्टर जब्त।
मुरैना में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया है।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी धर्मराज मीणा के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने रातभर निरीक्षण कर कार्रवाई की। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर जब्त किए गए।नूराबाद,जौरा और अन्य क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।प्रशासन ने अवैध खनन पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की कही।