उज्जैन शहर: सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में हुई प्रशासनिक बैठक।
शुक्रवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक, नगर निगम सभापति व नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे बैठक में आगामी हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण के लिये की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि हरियाली अमावस्या पर्व आगामी 4 अगस्त को है।