सदर: सिंधिया घाट पर बड़ा हादसा टला, जल पुलिस ने डूब रहे जयपुर के युवक को बचाया
Sadar, Varanasi | Jun 13, 2026 वाराणसी के सिंधिया घाट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। गंगा में स्नान के दौरान डूब रहे जयपुर निवासी एक युवक को जल पुलिस के जवान विनोद सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक गहरे पानी में चला गया था और डूबने लगा। मौके पर मौजूद जल पुलिस के जवान विनोद सिंह ने तुरंत गंगा में छलांग लगाकर युवक को बाहर निकाला।