बिशुनपुरा: पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मियों में आक्रोश, आर्थिक संकट गहराया
बिशुनपुरा प्रखंड समेत पूरे जिले में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन एवं मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। लगातार भुगतान लंबित रहने के कारण कई स्वास्थ्य कर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों मे