बालोद: पलारी जनसमस्या निवारण शिविर में मिली योजनाओं की सौगात, 256 में से 73 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
Balod, Balod | May 7, 2026 सुशासन तिहार के अंतर्गत गुरूर विकासखंड के नगर पंचायत पलारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर हितग्राहियों और नगरवासियों के लिए सौगातों से भरा रहा। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 256 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 73 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।