रफीगंज: ढोल गांव में 6 लाख की लागत से बनेगा छठ घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोल गांव में छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घाट के निर्माण पर लगभग 6 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और इसे करीब एक महीने के अंदर पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। गुरुवार रात्रि 8:00 बजे जिला पार्षद ने बताया कि इससे छठ व्रतियों को सुविधा मिलेगी।