कुशलगढ़: पीपलडोजिया मार्ग का शिलान्यास, शोभावटी क्षेत्र को विकास की नई रफ्तार देने की पहल
कुशलगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत शोभावटी के ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर 12 बजे खेड़ा धरती मण्डल अध्यक्ष राकेश वड़खिया एवं मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि तोल सिंह हटीला द्वारा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पीपलडोजिया मार्ग का शिलान्यास किया गया।