माण्डलगढ़: बरुंदनी में ग्रामसभा का हुआ आयोजन, सरपंच गजेन्द्र कुमार ने की अध्यक्षता
बरुंदनी में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर मंगलवार को सुबह 10 बजे सरपंच गजेन्द्र कुमार तेली की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में फतहसागर की मोरी खोलने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए। सरपंच गजेन्द्र कुमार तेली ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर फतहसागर की मोरी खोलने पर विस्तार से चर्चा की गई।