भोरे: रामनगर में आयोजित श्री अति रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन प्रवचन स्थल पर कम पहुंचे श्रद्धालु, सजाया गया है भव्य पंडाल
भोरे प्रखंड के रामनगर में हो रहे श्री अतिरुद्र महायज्ञ में दूसरे दिन प्रवचन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम दिखी। पंडाल में बहुत कम ही लोग बैठे दिखे। पंडाल स्थल को पूरे भव्य तरीके से सजाया गया था। वहीं यज्ञशाला के चारों तरफ लोग परिक्रमा कर रहे थे। प्राचीन रामजानकी मंदिर में 10 दिवसीय चल रहे महायज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग पहुचे थे।