जीरन: चीताखेड़ा में कांग्रेस ने डिप्टी सीएम देवड़ा का पुतला फूंका, सेना पर टिप्पणी के चलते की नारेबाजी
Jiran, Neemuch | May 19, 2025 नीमच जिले के चीताखेड़ा गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम देवड़ा के उस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भाजपा पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया।