मसूदा: राजकीय चिकित्सालय सावर में रक्तदान शिविर सम्पन्न, 31 यूनिट रक्त एकत्रित, भीषण गर्मी में दिखा उत्साह
Masuda, Ajmer | May 18, 2026 राजकीय चिकित्सालय सावर में सोमवार को शाम 4 बजे तक एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।शिविर जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्त की कमी के चलते आयोजित किया।रक्त मित्र मंडल सावर,रक्तदान जीवनदान ग्रुप सदारा,शशि कुमारी एवं भुवनेश्वरी कुमारी स्मारक समिति सावर,भारत विकास परिषद शाखा सावर की संयुक्त देखरेख मे हुआ।