मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल के बाहर बेल्ट से भिड़े दो युवक, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, वीडियो हुआ वायरल
मंझनपुर मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। देखते ही देखते दोनों युवक आपा खो बैठे और एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करने लगे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और मामला शांत कराया। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।