धमदाहा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
धमदाहा :-- धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर चौक के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार बस ने गलत दिशा में आकर एक ऑटो में टक्कर मार दी। हालांकि ऑटो चालक की तत्परता और सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में ऑटो को काफी क्षति पहुंची, जबकि उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।