शामली: शामली के आदमपुर में टंकी के पम्प हाउस से चोरी की वारदात में शामिल मादलपुर निवासी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 3, 2026 शुक्रवार शाम 5 बजे थाना बाबरी से पुलिस ने बताया कि गत 19 फरवरी को थानाक्षेत्र के आदमपुर गांव में टंकी के पम्प हाउस से इनवर्टर, 2 बैटरे चोरी हुए थे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में संलिप्त थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी अन्नू नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अर्जुन, राहुल व संदीप नाम के 3 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।