कर्वी: एलआईसी तिराहा की शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की सख्ती, गंदगी मिलने पर ₹2000 जुर्माना; स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश
चित्रकूट में गुरुवार दोपहर 12 बजे आबकारी विभाग ने एलआईसी तिराहा स्थित शराब दुकानों का निरीक्षण किया। कर्वी माफी की देशी शराब दुकान के बाहर गंदगी मिलने पर अनुज्ञापी पर 2,000रु0 का जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए तथा नगर पालिका से नियमित कूड़ा उठान और नाला ढकवाने का अनुरोध किया गया।