गंजबासौदा एसडीएम संतोष बिटोलिया 31 तारीख को रिटायर्ड हो रहे हैं उनके स्थान पर विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने गुरुवार शाम 7 बजे आदेश जारी करते हुए विदिशा द्वारा मुख्यालय पर पदस्थ संयुक्त कलेक्टर अनुभा जैन को गंजबासौदा का एसडीएम नियुक्त किया है। इसके अलावा उनके पास मौजूद कई विभागों की जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों को सौंप जाने के संबंध में भी निर्देशित किया।