कहरा: सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकांत नगर से पुलिस ने भारी संख्या में कोरेक्स किया बरामद, दो कारोबारी भी हुआ गिरफ्तार।
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2024 सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकांत नगर वार्ड 40 से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कौशिक आनंद उर्फ कौशिक झा के मकान में छापेमारी कर भारी संख्या में कोरेक्स बरामद किया है। साथ ही 2 कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। आज सदर थाना परिसर में साइबर DSP अजीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर दिया जानकारी। गिरफ्तार दोनों कारोबारी का नाम कौशिक आनंद और राहुल राज बताया जा रहा है।