शाहपुरा: जिले में गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी, अब तक 37 किसानों से 707 क्विंटल गेहूं खरीदा गया
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिले में गेहूं खरीदी का कार्य प्रक्रियाधीन है। जिले में उपार्जन के लिए अभी तक 47 उपार्जन केन्द्रो की स्थापना की जाकर उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया है।प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि उपार्जन केन्द्रो पर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा चुकी है।